
A | जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मीरा रेती में देर रात भाजपा नेत्री के घर में कुछ शराबी घुस गए और दंपति के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। आरोप है कि भाजपा नेत्री ने बचाने का प्रयास किया तो उसको कमरे में खींच लिया और अभद्रता की गई। इस संबंध में पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।,इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि वह अपने घर में स्वजन के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ शराब युवक गाली-गलौच एवं हुड़दंग कर रहे थे।,यह भी पढ़ें- Hapur News: पुल की जर्जर हालत से 20 गांवों के लोग परेशान, ग्रामीणों ने दी ये बड़ी चेतावनी भाजपा नेत्री के पति ने जब उन सबका विरोध किया तो आरोपित युवक अपने कई साथियों के साथ घर में घुस आए तथा उसके पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। पति को पिटता देख भाजपा नेत्री ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्रता करते हुए उसको कमरे में खींच लिया तथा उसके साथ अभद्रता की गई।,इस बात की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- हापुड़ में युवक की हत्या कर चेहरा जलाया, खेत में जानवरों ने लाश को नोचा, अब डीएनए टेस्ट से होगी पहचान。 संवाद सूत्र , सिकटा। भारत नेपाल सीमा बार्डर पिलर नंबर 410/01 सोनराटोला गांव के समीप एसएसबी और बलथर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात 10:30 बजे के आसपास 62.666 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक व 16500 रुपये नगद भी जब्त किया गया है।,गिरफ्तार तस्कर मुफस्सिल थाना बेतिया के लालगढ के करनमेया गांव के निवासी नथुनी चौधरी के पुत्र सोनू कुमार(23) व सोनार महतो के पुत्र रमेश चौधरी(33) है। ये दोनों नेपाल से चरस लेकर आ रहे थे। बेतिया में डिलीवरी देना था।,थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि एसएसबी व पुलिस को चरस की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आलोक में एसएसबी व पुलिस ने टीम बार्डर पर तैनात थी। । बाइक से तस्कर पहुंचे। उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो पीले रंगे की बोरी से 60 पैकेट चरस बरामद किया गया। बीडीओ अजीत कुमार रौशन के समक्ष 62.666 किलोग्राम चरस का वजन किया गया।,गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6.26 करोड़ के आसपास है। बेतिया से दूसरे कैरियर के माध्यम से दिल्ली भेजने की योजना थी। कार्रवाई का नेतृत्व एसएसबी 47 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल ने किया।,उनके प्रतिवेदन पर बलथर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसएसबी के 47 वीं बटालियन के कांस्टेबल अजवल अहमद, नीतेश कुमार यादव, डी आदर्श भाई समेत बलथर थाना के एसआई राजीव रंजन कुमार, एएसआई प्रकाश कुमार विपुल सहित अन्य शामिल थे।。
Current article:http://whnzsy.rangzhuanhoujuedu.cyou/1q2ew/9lel.html
Published on:15:08:01
新闻热点
新闻爆料
图片精选
点击排行